मानसिक सेहत के प्रति जागरूक बनें, संवेदनशीलता बचाएँ

🇬🇧 English | 🇮🇳 हिंदी


I am divorcee and in job parents and other family members torturing me to marry give suggestions
,

फूफा ने एक जानवर से मेरी शादी करा दी, तलाक के बाद मायके में अब टॉर्चर करते हैं भैया-भाभी

मैं 33 साल की हूँ। जॉब करती हूँ। जब मैं 19 की थी, एकदम इमैच्योर, जॉइंट फ़ैमिली और मेरे पापा स्ट्रिक्ट थे। फूफ़ा जी ने मेरे घरवालों को अंधेरे में रखकर मेरी शादी एक अनपढ़, गँवार और जानवर जैसे लड़के से करवा दी।

मुझे कम एज में डिवोर्स लेना पड़ा और मुझे दुनियादारी का तब तक कुछ भी मालूम नहीं था। मेरा फ़ोकस शादी को लेकर है, लेकिन मुझे ऑलमोस्ट फेक एंड फ्रॉड लड़के मिले।

मैंने लव मैरिज के बारे में भी सोचा, तो वह लड़का भी फ्रॉड निकल गया, वह बैकफ़ुट पर आ गया।

अब मेरे पापा मुझे बहुत टॉर्चर करते हैं बातों से कि मैं शादी करना नहीं चाहती। मैं जॉब करती हूँ और ज़्यादा नहीं तो कम भी नहीं कमाती हूँ, बस घर ही। मैं क्या करूँ? मैं बहुत अपसेट हूँ।

घर से निकलूँ तो भी घर का काम करूँ, वापस जाऊँ तो काम करूँ क्योंकि मेरी भाभी घर का काम बिगाड़ती हैं और मैं सारा काम संभालती हूँ बार-बार।

और सिर्फ़ रोती हूँ क्योंकि उसे कोई बोलने वाला नहीं है और मेरी कोई सुनने वाला नहीं है। माँ हैं मेरी, मगर वह बहुत डरती हैं। मेरा भाई कलयुग का कंस है, बहुत गंदी ज़ुबान है उसकी। मैं क्या करूँ?

जज़्बात हेल्प सेंटर संस्थापक राजीव के सुझाव

आप जिस बुरे दौर से गुज़र रही हैं, उसमें अब माता-पिता के घर में आपका कोई अस्तित्व नहीं है। भैया-भाभी बस आपको नौकरानी की तरह ट्रीट कर रहे हैं कि इस घर में रहना है तो इसी तरह धौंस और दबाव सहकर काम करते रहना होगा।

आपके माता-पिता वही हमारे समाज के टिपिकल बुज़ुर्ग हैं जो अपने बुढ़ापे के डर से बेटे-बहू से डरते हैं। उनको डर लगता है कि आप तो शादी करके चले जाएँगी, फिर तो आपके वही कंस भाई और भाभी बच जाएँगे। इसलिए, वे लोग उनको कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।

बाहर की दुनिया असुरक्षित है, यह भी सही है; लेकिन आजकल कई लड़कियाँ घरों से बाहर रहकर अपना जीवन जी रही हैं और खुद को सुरक्षित रखने के तरीके जानती हैं। आप संवेदनशील हैं और आपकी परिस्थिति को भाँपकर नार्सिसिस्ट लड़के आपको टारगेट करते हैं। ऐसे प्यार बरसाने वाले लड़कों से बचिए।

अपनी तरह का कोई संवेदनशील इंसान जीवन के किसी मोड़ पर मिले और विवाह करने को इच्छुक हो, तो ही विवाह कीजिए; वरना अविवाहित रहना ही अच्छा है। धैर्य रखने पर आज न कल ज़रूर वैसा इंसान मिलेगा। बस ये लव बॉम्बिंग कर शोषण करने वाले नार्सिसिस्ट के चंगुल में फँसने से बचिए।

इस समस्या पर जज़्बात हेल्प सेंटर पेज सदस्यों के सुझाव पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

🆘 संकट में हैं? तुरंत मदद लें

यदि आप भावनात्मक संकट, घबराहट, अकेलापन, या आत्म-हानि के विचारों से जूझ रहे हैं, तो कृपया तुरंत मदद लें। नीचे दी गई हेल्पलाइन पर आप गुमनाम रहकर, सुरक्षित माहौल में बात कर सकते हैं:

  • Tele-MANAS: 14416 या 1800-891-4416 डायल करें। यह पूरी तरह मुफ्त, सरकार द्वारा संचालित, 24/7 उपलब्ध है, और 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में तत्काल मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करता है।
  • iCall: 9152987821
  • Vandrevala Foundation: 1860-2662-345 (24/7)

यदि आप तात्कालिक खतरे में हैं, तो अपने नज़दीकी अस्पताल जाएँ या स्थानीय आपातकालीन सेवाओं से तुरंत संपर्क करें।

About the Author

Rajeev Kumar Singh is a mental health advocate and founder of Jazbaat Help Center — a platform dedicated to emotional well-being, mental health awareness, and psychological support in Hindi. With years of experience helping individuals navigate complex emotions, relationships, and life challenges, Rajeev specializes in narcissism, toxic relationships, emotional healing, and culturally rooted mental wellness for Hindi-speaking communities. Read more about Rajeev →

Leave a Reply

Comments (

0

)