मानसिक सेहत के प्रति जागरूक बनें, संवेदनशीलता बचाएँ

🇬🇧 English | 🇮🇳 हिंदी


narcissist wife troubling family life of husband police said get rid of her
,

पहले पति को परिवार से अलग कराया, उसके बाद झूठे केस में फँसाया, पुलिस ने कहा: यह औरत तेरी ज़िंदगी बर्बाद कर देगी

किसी की आँख की शर्म इस क़दर मर जाती है कि उसे सही गलत में अंतर नहीं दिखता। समाज वाले कह देते हैं कि शादी के समय जाँच पड़ताल नहीं की थी क्या!

यह बात भी कुछ ऐसी ही है। मेरे गाँव की एक लड़की एक छोटे से शहर में शादी करके आ गई। आते ही उसका व्यवहार कुछ अजीब होने लगा। हाथ धोने के लिए भी चार मंज़िल ऊपर जाती, और दिन में 100 चक्कर लगाना तो तय था। इसी बीच बेटी हुई। बेटी को न देखकर पूरे दिन फ़ोन पर न जाने किसके साथ इतनी बात करना! बच्ची का ध्यान पूरा दिन लड़के की माँ रखती। उसी माँ पर लड़की तरह तरह के इल्ज़ाम लगाने लगी।

परेशान होकर लड़का, लड़की को उसके घर छोड़ आया। लड़की ने थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। यहाँ तक कि उस झूठी रिपोर्ट में विदेश में रह रही उसकी बहन को भी घसीट दिया गया, जबकि बहन को शादी के बाद वापस घर गए एक साल हो चुका था। रिपोर्ट में झूठी मारपीट और दहेज का इल्ज़ाम लगाया गया।

पंचायत बुलाई गई। लड़की और लड़के को माँ बाप से अलग कर दिया गया। अब उसी घर में लड़की नीचे और माँ बाप ऊपर रहते थे। झूठे इल्ज़ाम दोबारा न लगे, इसलिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए।

लेकिन लड़की बाज़ नहीं आई। झूठा रोना, कमरे में जाकर ज़ोर से चिल्लाना, कपड़े फाड़ लेना… और भी न जाने क्या क्या करती रही।

तंग आकर लड़के ने उसे वापस उसके घर छोड़ दिया। पुलिस वाले के पास जाना हुआ, तो पुलिस वाले ने उसे सीधे वार्निंग दी कि इस लड़की से पीछा छुड़ा, नहीं तो ज़िंदगी बर्बाद है।

लड़के ने कहा कि मेरी एक बेटी है। पुलिस वाले ने वार्निंग दी कि बेटी के चक्कर में अपनी और माँ बाप की ज़िंदगी बर्बाद मत कर, मोह में पड़ेगा तो न जाने ज़िंदगी के साथ क्या हो जाए।

तब जाकर लड़के की आँखें खुलीं। लड़का अब घर से दूर रह रहा है। वह अभी तक लड़की को वापस नहीं लाया। शेष रब भरोसे कि न जाने आगे क्या हो।

लड़की वालों के घर में उसकी दो बहनें हैं, जो अपना घर छोड़कर घर में ही बैठी हुई हैं; क्योंकि उन्होंने भी अपने अपने पतियों की ज़िंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

इस समस्या पर जज़्बात हेल्प सेंटर पेज सदस्यों के सुझाव पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

🆘 संकट में हैं? तुरंत मदद लें

यदि आप भावनात्मक संकट, घबराहट, अकेलापन, या आत्म-हानि के विचारों से जूझ रहे हैं, तो कृपया तुरंत मदद लें। नीचे दी गई हेल्पलाइन पर आप गुमनाम रहकर, सुरक्षित माहौल में बात कर सकते हैं:

  • Tele-MANAS: 14416 या 1800-891-4416 डायल करें। यह पूरी तरह मुफ्त, सरकार द्वारा संचालित, 24/7 उपलब्ध है, और 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में तत्काल मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करता है।
  • iCall: 9152987821
  • Vandrevala Foundation: 1860-2662-345 (24/7)

यदि आप तात्कालिक खतरे में हैं, तो अपने नज़दीकी अस्पताल जाएँ या स्थानीय आपातकालीन सेवाओं से तुरंत संपर्क करें।

About the Author

Rajeev Kumar Singh is a mental health advocate and founder of Jazbaat Help Center — a platform dedicated to emotional well-being, mental health awareness, and psychological support in Hindi. With years of experience helping individuals navigate complex emotions, relationships, and life challenges, Rajeev specializes in narcissism, toxic relationships, emotional healing, and culturally rooted mental wellness for Hindi-speaking communities. Read more about Rajeev →

Leave a Reply

Comments (

0

)