मैं मेरी सास से बहुत परेशान हूँ। वो सारे रिश्तेदार के सामने, मेरे पति के सामने मुझे नीचा दिखाती हैं, मेरे कामों में कमियाँ निकालती हैं और हर बात पर झूठ बोल देती हैं।
जब मैं बोलती हूँ कि आपने ऐसा बोला था, तो अपनी ही बात से बिल्कुल पलट जाती हैं। मेरे हस्बैंड को भी कई बार समझाया है कि मम्मी मेरी झूठी-झूठी बातें सब को बोलती हैं, जो कभी हुई भी नहीं हैं, तो मेरे हस्बैंड मानने को ही तैयार नहीं होते हैं कि उनकी मम्मी ने झूठ बोला या ऐसा भी बोला होगा।
जब हस्बैंड नहीं होते हैं, मुझे गंदी-गंदी गालियाँ देती हैं, गंदा-गंदा बोलती हैं। जब हस्बैंड को बताती हूँ तो वो मानते ही नहीं हैं और हस्बैंड भी बिल्कुल सपोर्ट नहीं करते हैं।
अभी एक महीने पहले भी ऐसे ही झगड़ा हुआ था और मेरे हस्बैंड ने बोला मेरे पापा को कि इसको ले जाओ, तो मेरे पापा मुझे ले आए मेरे मायके। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है, मैं क्या करूँ?
इस सवाल के जवाब में जज़्बात हेल्प सेंटर पेज सदस्यों ने क्या लिखा, यहाँ पढ़ें
IF YOU LIKE PLEASE SHARE THIS :
🆘 संकट में हैं? तुरंत मदद लें
यदि आप भावनात्मक संकट, घबराहट, अकेलापन, या आत्म-हानि के विचारों से जूझ रहे हैं, तो कृपया तुरंत मदद लें। नीचे दी गई हेल्पलाइन पर आप गुमनाम रहकर, सुरक्षित माहौल में बात कर सकते हैं:
- Tele-MANAS: 14416 या 1800-891-4416 डायल करें। यह पूरी तरह मुफ्त, सरकार द्वारा संचालित, 24/7 उपलब्ध है, और 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में तत्काल मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करता है।
- iCall: 9152987821
- Vandrevala Foundation: 1860-2662-345 (24/7)
यदि आप तात्कालिक खतरे में हैं, तो अपने नज़दीकी अस्पताल जाएँ या स्थानीय आपातकालीन सेवाओं से तुरंत संपर्क करें।
About the Author
Rajeev Kumar Singh is a mental health advocate and founder of Jazbaat Help Center — a platform dedicated to emotional well-being, mental health awareness, and psychological support in Hindi. With years of experience helping individuals navigate complex emotions, relationships, and life challenges, Rajeev specializes in narcissism, toxic relationships, emotional healing, and culturally rooted mental wellness for Hindi-speaking communities. Read more about Rajeev →
Leave a Reply